राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि यह खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। शिंदे ने कहा, “ये तो बहुत गलत बात है। हम भी अखबारों में पढ़ते हैं। पता नहीं क्यों ऐसा चलाया गया। हमारी लड़की प्रणीति शिंदे एमपी है, वो तो संसद में कलिग हैं, राहुल गांधी की, तो हाथ मिलाया तो क्या हो गया? इस तरह के न्यूज वायरल करना, गलत बात है। उन दोनों का कोई मैरिज का रिलेशन नहीं है।”

सुशील शिंदे के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की खबरें महज अफवाह हैं। दोनों के बीच कभी भी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।

अब सवाल उठता है कि आखिर प्रणीति शिंदे कौन हैं। प्रणीति शिंदे कांग्रेस की युवा नेता हैं और वर्तमान में सोलापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सोलापुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वह सोलापुर से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद बनीं। इससे पहले उनके पिता सुशील कुमार शिंदे भी इसी सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

प्रणीति शिंदे राजनीति में अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आईं। वह महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं और 2021 से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ था। उनकी मां का नाम उज्ज्वला शिंदे है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की है और वह ग्रेजुएट हैं।

सिर्फ राजनीति ही नहीं, प्रणीति सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। वह ‘जयजुई’ नाम का एक एनजीओ चलाती हैं, जिसके जरिए समाजसेवा में योगदान देती हैं।

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की खबरें सिर्फ अफवाह थीं, जिन्हें सुशील शिंदे ने खुद खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *